Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

अनियंत्रित होकर पलटी भरी स्कूली बस, हादसे में दर्जनों बच्चे घायल, परिजनों ने स्कूल प्रबंधक पर लगाए लापरवाही के आरोप

चंदौली। UP School Bus Overturned: उत्तरप्रदेश के चंदौली से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर में खेत में पलट गई। इस दौरान कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि, घटना के उस समय हुई जब बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, चंदौली जनपद के खुरहट गांव के पास बीएंडबी स्कूल खजरा की बस सभी गांवों के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और पास के ही खेत में पलट गई। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। वहीं सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

UP School Bus Overturned: बताया गया कि, बस में करीब 25 बच्चे सवार थे, जिनमें से 12 बच्चें घायल हो गए हैं। घायल बच्चों में कक्षा 8 की संस्कृति सिंह, कक्षा 7 की प्रीति सिंह, कक्षा 5 के शिवा सिंह, तथा कक्षा 2 के रतन सिंह और शिवांगी शामिल हैं। इन बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह तीसरी ऐसी घटना है और बस की कमानी पहले से टूटी हुई थी।

यह भी देखें

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close