[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

गणतंत्र दिवस को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

रायपुर। Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रायपुर के ऐतिहासिक पुलिस परेड ग्राउंड में आज फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम और आज़ादी के उगते सूरज का साक्षी रहा। यह मैदान एक बार फिर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। परेड, झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल के जरिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

रिहर्सल के दौरान पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। परेड की टुकड़ियों ने अनुशासन और समर्पण के साथ अभ्यास किया। झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी सफल रिहर्सल किया गया। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम के संचालन तक हर पहलू पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन का दावा है कि गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस को लेकर सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज फुल ड्रेस रिहर्सल के माध्यम से व्यवस्थाओं का अंतिम परीक्षण किया गया है। सुरक्षा, यातायात, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम—हर स्तर पर पूरी तैयारी है, ताकि समारोह भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close