अमित बघेल को देवेन्द्र नगर थाने से पथरी गांव लेकर पहुंची पुलिस, माँ के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर। Amit Baghel: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने कल रायपुर के देवेंद्र नगर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। जिसके बाद उन्हें तीन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। वहीं आज वे अपनी माँ के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में पहुंचे। देवेन्द्र नगर थाना से पुलिस अमित बघेल को पथरी गाँव लेकर पहुँची। जहां पुलिस की निगरानी में ही अमित बघेल अपनी माता के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
बता दें कि, अमित बघेल पर अग्रवाल और सिंधि समाज के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का गंभीर आरोप है। जिसके बाद देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। रायपुर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। अमित बघेल को कानूनी औपचारिकताओं के बाद देवेंद्र नगर थाना से कोर्ट में पेश किया गया,जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट जेनिफर लकड़ा ने उन्हें अगले 3 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया। पुलिस इस दौरान उनसे मामले से जुड़ी अहम पूछताछ करेगी।
Amit Baghel: वहीं बचाव पक्ष के वकील मनोज वर्मा ने कहा कि, अभियोजन पक्ष से 3 तीन दिन का डिरिमांड मांगा है जिसमें वज़ह को लेकर बताया गया की रायपुर के 2 और अन्य राज्यों में 12 FIR दर्ज को लेकर पूछताक्ष करेंगे। अभी उनके माँ के दाह संस्कार के बाद पुलिस पूछताक्ष करेगी और 8 तारीख को कोर्ट में पेश करेगी।
यह भी देखें




