Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

अंतिम चरण में पहुंची राज्योत्सव 2025 की तैयारियां, कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे सीएम साय, किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Rajyotsav 2025: राजधानी रायपुर में राज्य स्थापना दिवस और राज्योत्सव 2025 की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला ग्राउंड में इस बार लाखों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पूरा परिसर रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा उठा है।

बता दें कि, 1 नवंबर को राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं 5 नवंबर को समापन समारोह में उपराष्ट्रपति के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, गीत और पारंपरिक झांकियाँ प्रस्तुत की जाएंगी।

कार्यक्रम की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतज़ाम किए हैं। कलेक्टर, कमिश्नर, एसपी सहित सभी विभागों के अधिकारी लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने भी स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

Rajyotsav 2025:  डीजीपी अरुण देव गौतम संभाग आयुक्त महादेव कावरे और एसपी लाल उमेद सिंह समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रदेशभर से पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। राज्योत्सव में इस बार भव्य मंच, तकनीकी लाइट शो और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close