राजधानी में DGP कॉन्फ्रेंस से पहले पुलिस सक्रिय, गुंडे बदमाशों की लगाई परेड, ASP ने दी समझाइश
रायपुर। Raipur News: रायपुर पुलिस ने आज शहर में अपराध नियंत्रण और DGP-IGP कॉन्फ्रेंस की सुरक्षा को देखते हुए गुंडे-बदमाशों की परेड लगाई है। अब तक करीब 600 निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थानों में तलब कर समझाइश दी जा चुकी है। रायपुर सिटी ASP लखन पटले ने सिविल लाइन स्थित कंट्रोल रूम में इन बदमाशों को कानून का उल्लंघन न करने और शांति बनाए रखने की हिदायत दी है।
बता दें कि, राजधानी में आगामी 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर में DGP कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देशभर के DGP, IG रैंक के अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। जिसे देखते हुए रायपुर पुलिस ने बदमाशों को थाने बुलाकर समझाइश दी।
Raipur News: वहीं पुलिस का कहना है कि ये कार्रवाई शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही है, खासकर DGP कॉन्फ्रेंस के मद्देनजर की गई।




