अंबिकापुर
रक्षित केंद्र अंबिकापुर में स्पेशल 60 पुलिस यूनिट का गठन

अम्बिकापुर। सरगुजा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में रक्षित केंद्र अंबिकापुर मे स्पेशल 60 पुलिस यूनिट का गठन किया गया है जिसमे टीयर यूनिट,केन यूनिट, लाठी यूनिट,और राइफल यूनिट का बल आवश्यक बलवा ड्रिल के साथ रक्षित केंद्र अंबिकापुर जिला सरगुजा मे क़ानून व्यस्था ड्यूटी और बेहतर पुलिसिंग हेतु निरंतर कार्यरत रहेगी।

टीम को सरगुजा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा टीम को आवश्यक ब्रीफिंग किया गया । स्पेशल 60 विपरीत परिस्तिथि मे भी कार्य करने हेतु सक्षम है।

टीम गठन के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक एवं सीतापुर एस.डी.ओ.पी.श्री चंद्रकांत गवर्ना रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको उपस्थित रहे।
Advertisement




