Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, ‘सुशासन तिहार’ दौरे में हुई देरी

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आकस्मिक दौरे की शुरुआत में उस समय बाधा आई, जब उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण वे तय समय पर पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना नहीं हो सके। बाद में उनके लिए दूसरा हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया गया, जिसके जरिए वे कुछ देर बाद दौरे पर रवाना होंगे।

गौरतलब है कि आज, 5 मई से ‘सुशासन तिहार’ अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत हो रही है। इस विशेष अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक किसी भी जिले या गांव में पहुंच सकते हैं। उनके दौरे को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है, जिससे न तो स्थानीय प्रशासन और न ही आम जनता को इसकी पूर्व जानकारी होगी।

मुख्यमंत्री साय अपने दौरे के दौरान आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे, ग्रामीणों से योजनाओं की जमीनी हकीकत का फीडबैक लेंगे और समाधान शिविरों में शामिल होकर लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुलझाने की कोशिश करेंगे। यह अभियान शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close