कांग्रेस विधायक की पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, दोनों हाथों की नसें कटी, गले पर भी चोट निशान
जगदलपुर। MLA Lakheshwar Baghel Wife Attacked: बस्तर संभाग के जिला मुख्यालय जगदलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहांबस्तर के कांग्रेस विधायक लखेश्व बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले से उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं, जबकि गले पर भी चाकू के गहरे निशान पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया।
इस घटना को लेकर अब तक पुलिस ने विधायक की पत्नी से किसी तरह की पूछताछ नहीं की है ,डॉक्टरों ने बताया कि अभी वे बोलने की स्थिति में नहीं है। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर में स्थित विधायक के सरकारी बंगले में यह वारदात हुई है। इस मामले में विधायक लखेश्वर बघेल ने भी चुप्पी साध रखी है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि, हमला खुद पर किया गया या फिर किसी ने जानबूझकर उन पर हमला किया है।
MLA Lakheshwar Baghel Wife Attacked: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। इधर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, परिवारिक विवाद, आपसी रंजिश या फिर किसी अन्य साजिश के एंगल से भी मामले की पड़ताल जारी है।




