क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा
दुर्ग रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा, मालगाड़ी के चपेट में आने से रेलवे टेक्नीशियन की मौत

प्रविंस मनहर/रायपुर – दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ी घटना घट गई, जानकारी के अनुसार इस घटना में रेलवे के एक टेक्नीशियन की जान चली गई। बताया का रहा हैं मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो रेलवे के ट्रेन लाइटिंग स्टाफ में कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार,अजय कुमार अपनी पहली शिफ्ट की ड्यूटी पर थे। स्टेशन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी, जिसे पार करने के लिए वे नीचे से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान मालगाड़ी अचानक चल पड़ी, जिससे अजय कुमार पहियों की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनका शव दो हिस्सों में बंट गया। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर और जीआरपी (GRP) दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।
Advertisement



