होली से पहले बड़ा तोहफा, निकाय कर्मियों के लिए 62.85 करोड़ जारी, लंबित वेतन के आधार पर वितरित होगी राशि
रायपुर। Raipur News: होली से पहले हजारों निकाय कर्मियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने वेतन भुगतान के लिए निकायों को कुल 62.85 करोड़ रुपये जारी किए हैं। वेतन भुगतान के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का विशेष आबंटन किया गया। नियमित मासिक चुंगी क्षतिपूर्ति के 11.14 करोड़ रुपये भी जारी किए गए। वहीं इस राशि का वितरण फरवरी 2026 तक लंबित वेतन के आधार पर किया गया।
बता दें कि, 11 नगर निगमों को वेतन मद में 25.05 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा भिलाई को 4 करोड़, बिलासपुर को 5 करोड़ और राजनांदगांव को 3 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। नगर पालिकाओं को 16.48 करोड़ और नगर पंचायतों को 10.17 करोड़ रुपये आबंटित किए गए हैं।
Raipur News: वहीं सभी 14 नगर निगमों को 7.51 करोड़ की नियमित चुंगी क्षतिपूर्ति राशि भी मिली है। साथ ही 54 नगर पालिकाओं को 2.08 करोड़ और 124 नगर पंचायतों को 1.54 करोड़ की मासिक क्षतिपूर्ति मिली है। होली से पहले वेतन भुगतान से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।




