
कोरबा। एनटीपीसी की सीपत बिजली परियोजना से राखड़ लेकर कोरबा पहुंचे एक ट्रक चालक की लाश संदिग्ध हालत में उसके ही वाहन में मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
बिलासपुर जिले के मोपका क्षेत्र का निवासी हेमलाल यादव रविवार को एनटीपीसी की सीपत परियोजना से ट्रक में राख लेकर कोरबा के लिए निकला। जाम लगने के कारण हेमलाल मानिकपुर वेस्ट बेरियर के पास ट्रक को खड़ी कर सो गया। सुबह जब जाम खुला तब हेमलाल का ट्रक वैसा ही वैसा खड़ा था। सहकर्मी केबिन के अंदर घुसा, तब वह मृत मिला और उसके मुंह से झाग निकला हुआ था।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट के बाद ही पूरे मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Advertisement




