Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, मिनटों में ही हुआ ख़ाक,4 लोगो ने कूदकर बचाई जान,देखें भीषण आग का वीडियो

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Fire News: राजधानी के खमतराई ओवरब्रिज पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई। जब स्कॉर्पियो ओवरब्रिज से गुजर रही थी तबही देखते ही देखते गाड़ी से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं गाड़ी में सवार चार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना रविवार सोमवार मध्य रात्रि 2 बजे की है। आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही मिनटों में स्कॉर्पियो पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार लोग बेमेतरा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। वाहन मालिक विष्णु साहू अपने एक रिश्तेदार को डीकेएस अस्पताल, रायपुर में भर्ती करवाने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी खमतराई ओवरब्रिज पर यह हादसा हुआ।

Raipur Fire News:  वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। फिलहाल खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close