आज राजधानी समेत दो जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर। CM Sai Today Program: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर सहित कोरबा और बेमेतरा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सीएम साय सुबह 10:45 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और जुबली हॉल, ओमाया गार्डन, फुंडहर चौक, वीआईपी रोड, रायपुर पहुंचकर सुजलाम भारत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन पर कार्यशाला 2025 में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद वे 12:15 को हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से उड़ान भरेंगे और 1: 05 की कोरबा जिले के कटघोरा मेला ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। वहां से वे कसनिया मोड़ जाकर भगवान सहस्त्रबाहु चौक पर भूमिपूजन कर कार्यक्रम करेंगे। मूर्ति अनावरण के कार्यकम में शामिल होंगे।
CM Sai Today Program: वहीं दोपहर 3:10 को मुख्यमंत्री बेमेतरा जिले के शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय परिसर और बेसिक स्कूल मैदान में जाएंगे, जहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे । 5:30 बजे तक रायपुर मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।




