छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
कड़ी सुरक्षा के बीच चैतन्य बघेल को लाया गया कोर्ट, EOW आज कर सकती है गिरफ्तार
रायपुर। Chaitanya Baghel: चैतन्य बघेल को रायपुर सेंट्रल जेल से कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया है। कहा जा रहा है कि, EOW आज उनकी गिरफ्तारी कर सकती है और पुलिस रिमांड के लिए आवेदन पेश करेगी। इसके अलावा, एसीबी/ईओडब्ल्यू की कोर्ट में सुनवाई होगी।
चैतन्य बघेल पर शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर 16.70 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की थी। इससे पहले, उनकी न्यायिक रिमांड 18 अगस्त तक बढ़ा दी गई थी।
Chaitanya Baghel: बता दें कि, 22 सितम्बर सोमवार शाम 5 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की अग्रिम जमानत याचिका को विशेष न्यायालय ने खारिज कर दिया था।
Advertisement




