Breaking news
Advertisement
देश-विदेशबड़ी खबर

दिल्ली पहुंचे वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन, आज होगा मेडिकल

नई दिल्ली: विंग कमांडर अभिनंदन रात 9 बजकर 10 मिनट पर पाकिस्तान की ओर वाघा चेकपोस्ट पर दिखे और उनके साथ पाकिस्तानी रेंजर, इस्लामाबाद में उच्चायोग में भारतीय एयर अताशे मौजूद थे.

भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान करीब तीन दिनों तक पाकिस्तानी कैद में रहने के बाद देर रात दिल्ली पहुंचे. लोगों के एक समूह ने पालम हवाई अड्डे पर उनका शानदार स्वागत किया. उन्हें शुक्रवार शाम को अटारी-वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया था.

अभिनंदन को 27 फरवरी को दोनों देशों के विमानों के बीच हवाई संघर्ष होने पर उनके मिग 21 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पाकिस्तान द्वारा पकड़ लिया गया था. वह लगभग तीन दिन तक पाकिस्तान की कैद में रहने के बाद स्वदेश लौटे हैं. यह दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है जो कि आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान के समर्थन पर भारत की जवाबी कार्रवाई के चलते उत्पन्न हुए थे.

विंग कमांडर अभिनंदन रात 9 बजकर 10 मिनट पर पाकिस्तान की ओर वाघा चेकपोस्ट पर दिखे और उनके साथ पाकिस्तानी रेंजर, इस्लामाबाद में उच्चायोग में भारतीय एयर अताशे मौजूद थे. वे गहरे रंग का कोट और खाकी रंग की पैंट पहने हुए थे. गर्व से सिर ऊंचा किये विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान से गेट पार करके भारत में प्रवेश किया. वर्धमान को आज ‘डीब्रिफिंग’ से गुजरना होगा जिसमें सेना और गुप्तचर एजेंसियों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी शारीरिक जांच भी शामिल है.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close