छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 10वां दिन आज, पूर्व सदस्य मंगलीबाई रावटे को दी जाएगी श्रद्धांजलि, इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा
रायपुर। CG Budget Session Day 10: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज10वां दिन है। जिसमें सदन की कार्यवाही निधन उल्लेख से शुरू होगी। अविभाजित MP की पूर्व सदस्य मंगलीबाई रावटे को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर मंत्री रामविचार नेताम, राजेश अग्रवाल और ओपी चौधरी जवाब देंगे। वहीं मंत्री ओपी चौधरी सदन में छत्तीसगढ़ मूल्य संवर्धित कर अधिनियम 2005 को पटल पर रखेंगे।
सदन में अलग-अलग मुद्दों पर कुल 77 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं। इसके साथ ही विधायक भोलाराम साहू, अनिला भेंडिया, रिकेश सेन और धरमलाल कौशिक याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे।इसके अलावा मंत्री टंक राम वर्मा, गजेंद्र यादव और गुरु खुशवंत साहेब के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा भी सदन में होगी।
CG Budget Session Day 10: वहीं 27 फरवरी की प्रश्नोत्तर सूची में पर्यटन मंत्री से पूछे गए सवाल पर सदन में आधे घंटे की चर्चा निर्धारित है। सत्र के दौरान 3 अशासकीय संकल्प भी पेश किए जाएंगे। ये संकल्प विधायक रिकेश सेन, लखेश्वर बघेल और पुन्नूलाल मोहले द्वारा सदन में लाए जाएंगे।
यह भी देखें




