सिस्टम पर वार…बदमाशों में बढ़ा रीलबाजी का क्रेज, जेल से लेकर थाने तक बना रहे रील, पुलिस को दे रहे खुली चुनौती
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Viral News : सोशल मीडिया पर रील बनाने का ट्रेंड अब अपराधियों के बीच भी तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है और अब यह ट्रेंड कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करने लगा है। दरअसल, इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ आरोपी पुलिस की मौजूदगी में ही रील बनाते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि, इन बदमाशों में पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म होता दिख रहा है। जेल के बाहर, थाने के भीतर, यहां तक की कोर्ट परिसर तक में रील बनाने से ये बाज नहीं आ रहे हैं।
Read More: इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, बस्तर के विकास को लेकर लिए जा सकते हैं अहम फैसले
जानकारी के मुताबिक, यह मामला पंडरी स्थित जिला अस्पताल का बताया जा रहा है। जहां मेडिकल जांच के बाद बाहर निकलते समय कुछ आरोपी इंस्टाग्राम रील बनाते दिखाई दिए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, आरोपी पुलिस वाहन में बैठते वक्त भी कैमरे के सामने एक्टिंग करते हुए ‘हीरोगिरी’ दिखा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, यह वीडियो “निलेश किंग” नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है जिसमें “गजनी डॉन बोलते खरोरा शहर में” जैसी कैप्शन भी लिखी गई है।
Read More: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और DANICS के 33 अधिकारियों के अचानक हुए ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट
Raipur Viral News : अब इस पूरे मामले ने पुलिस की निगरानी और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि आमतौर पर पुलिस हिरासत में आरोपियों के मोबाइल इस्तेमाल पर सख्त रोक होती है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आखिर किसकी लापरवाही से ये आरोपी खुलेआम रील बनाकर सिस्टम को चुनौती दे रहे हैं और क्या इस पर कोई सख्त कार्रवाई होगी।




