Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कुम्हारी टोल बंद करने पूर्व विधायक ने लिखा पत्र,कुम्हारी टोल पर लग रहे अवैध वसूली का आरोप

प्रविंस मनहर/रायपुर – कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में दुर्ग जिले स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा को बाद करने की मांग की हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इस सम्बद्ध में चर्चा करने के लिए समय भी माँगा हैं। उपाध्याय ने अपने पत्र में लिखा है कि कुम्हारी टोल प्लाजा की निर्धारित समयावधि समाप्त हो चुकी है इसके बावजूद इसका संचालन अब भी जारी है जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वयं गडकरी ने लोकसभा में कहा था कि 60 किलोमीटर की सीमा में दो टोल प्लाजा नहीं हो सकते बावजूद इसके इस नियम का पालन नहीं हो रहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुम्हारी टोल प्लाजा में अब भी अवैध रूप से वसूली की जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस मुद्दे को लेकर उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि छत्तीसगढ़ के एक प्रतिनिधि मंडल को इस संबंध में चर्चा के लिए समय दिया जाए ताकि जनहित के इस गंभीर मसले का समाधान निकला जाये।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close