Bihar Voter List: चुनाव आयोग ने जारी की 65 लाख वोटरों की लिस्ट, SIR प्रक्रिया से हटाए गए थे नाम
नई दिल्ली। Bihar Voter List: बिहार में चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं इस बीच चुनाव आयोग ने एसआईआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन तहत 65 लाख वोटर्स की लिस्ट जारी की है जो की मतदाता सूची से हटाए गए थे। चुनाव आयोग ने इसे बिहार के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया है। जिसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने दी।
दरअसल, उच्चतम न्यायालय ने निर्वाचन आयोग से कहा था कि, मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख नामों का विवरण प्रकाशित करें और साथ ही उन्हें शामिल न करने के कारण भी बताए, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाई जा सके। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने SIR के मुद्दे पर चुनाव आयोग को आदेश को देते हुए कहा था कि, वे सभी 65 लाख वोटर्स के नाम सार्वजनिक कर दें जो मतदाता सूची से हटाए गए थे।
Bihar Voter List: बता दें कि, जारी की गई सूची में बूथ वाइज, वार्ड वाइज और एपिक नंबर भी होना चाहिए, जिससे मतदाता जांच कर सकें कि उनका नाम लिस्ट में है कि नहीं। वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने 56 घंटे के भीतर सभी मतदाताओं के नाम जो लिस्ट में नहीं थे उन्हें जिलों की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।




