Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

मंत्री नितिन गडकरी ने महापौर ऐजाज़ ढेबर के माध्यम से सुनी रायपुर शहर की मांग…

विगत दिनों अपने मॉस्को अंतराष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट समिट से लौटे महापौर ऐजाज़ ढेबर ने भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर ऑफिस में 1 सितंबर को मुलाकात कर रायपुर में हो रही भीषण ट्रैफिक समस्याओं से अवगत कराया। इस चर्चा के दौरान महापौर ऐजाज़ ढेबर ने एक पत्र के माध्यम से टाटीबंध से तेलीबांधा तक के फ्लाईओवर और कुछ चुनिंदा सडकों को गौरव पथ बनाने की मांग राखी। भगत सिंह चौके से शंकर नगर मार्ग घड़ीचौक से रेलवे स्टेशन मार्ग कटोरातालाब से शैलेन्द्र नगर मार्ग लाखे नगर से बुढ़ेश्वर मंदिर मार्ग श्री गडकरी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एन एच ए आई को पत्र लिख उपयुर्क्त मांगो पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए और महपौर ऐजाज़ ढेबर को इस बात की सूचना अपनी ऑफिशियल ई मेल आईडी से भी दी। इस मांग को मंत्री गडकरी द्वारा संज्ञान में लेने पर महापौर ने अपना आभार भी व्यक्त किया है।


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से इन शर्तो के साथ मिली बेल

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close