CG BREAKING : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फिर मुठभेड़, 5 नक्सली हुए ढेर होने की सूचना, दो जवान शहीद

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पामेड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है, जिसमें अब तक 5 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।
वहीं दूसरी ओर, बीते बुधवार को नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के शीर्ष नेता और महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू सहित 27 नक्सलियों को मार गिराया। इस कार्रवाई में 2 जवान भी शहीद हो गए।
मुठभेड़ के दौरान दो जवान घायल हुए थे, जिनमें से एक की मौके पर ही शहादत हो गई थी। अब खबर आ रही है कि दूसरा घायल जवान भी शहीद हो गया है, हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इन ऑपरेशनों से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को करारा जवाब दिया है, लेकिन साथ ही बलिदान भी दिया है, जिससे पूरे राज्य में शोक और गर्व का माहौल है।




