मुख्यमंत्री निवास में मनाया जाएगा हरेली त्यौहार,देखिए क्या है अंदर का नजारा…

रायपुर/प्रविंस मनहर – छत्तीसगढ़ की पहली त्यौहार हरेली त्यौहार को माना जाता है। और आज प्रदेश भर में धूम धाम से हरेली त्यौहार मनाया जाएगा। इस अवसर मुख्यमंत्री निवास में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए मुख्यमंत्री निवास को छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप सजाया गया हैं बता दे कि छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष आयोजन में लोकजीवन की विविध रंगतें, सांस्कृतिक विरासत और किसानों के प्रति सम्मान का भाव सजीव रूप में प्रकट होगा। हरेली त्यौहार के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री निवास परिसर को छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति के रंगों से सजाया गया है। पारंपरिक तोरण, हरियाली से सजे द्वार और ग्रामीण शिल्प कला से समृद्ध इस वातावरण में हरेली की वास्तविक आत्मा को अनुभव किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस आयोजन में शामिल होकर कृषि यंत्रों एवं औजारों की पूजा करेंगे, जो हरेली पर्व की मुख्य परंपरा रही है। पारंपरिक से लेकर आधुनिक यंत्रों की एक विस्तृत प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की कृषि परंपराओं और यांत्रिकी प्रगति से परिचय मिलेगा।






