मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी, अब 11 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, नए साल में जमकर छलकेंगे जाम
Di

लखनऊ। Wine Shop Close Timing: साल 2025 के आखिरी माह दिसंबर अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है और इसी के साथ ही नए साल और क्रिसमस की शुरुआत होगी। इस मौके पर शराब भी जमकर छलकते हैं। जिसे देखते हुए आबकारी आयुक्त ने एक निर्देश जारी किया है, जिसके तहत अब शराब दुकानें 1 घंटे ज्यादा देर तक खुलेगी।
दरअसल, शराब दुकानें सामान्यत सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती हैं। लेकिन क्रिसमस और न्यू ईयर जैसे विशेष अवसरों पर 24-25 दिसंबर और 30-31 दिसंबर को रात 11 बजे तक संचालित करने की छूट दी गई है। आबकारी नीति 2025-26 के तहत यह व्यवस्था सभी जिलों में लागू है, जिसमें देसी शराब, विदेशी शराब, बीयर और मॉडल शॉप शामिल हैं।
बता दें कि, चालू वित्तीय वर्ष में आबकारी विभाग को सरकार ने 62 हजार करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह का लक्ष्य दिया है। नवंबर तक आठ माह में आबकारी विभाग शराब व भांग की बिक्री से 35,144.11 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्र कर सका है।
Wine Shop Close Timing: वहीं समय सीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह छूट त्योहारों और नए साल के जश्न को ध्यान में रखकर उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करने के लिए है। अवैध बिक्री या ओवररेटिंग पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है।




