राहुल का NEET पर आरोप- इस एग्जाम को बना दिया कमर्शियल, शिव की तस्वीर दिखाकर बोले भाजपा को हिंसा करने वाली पार्टी, शाह बोले- माफी मांगें

संसद सत्र के छठे दिन लोकसभा-राज्यसभा दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा को हिंसा करने वाली पार्टी बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने खड़े होकर इसका विरोध किया। अमित शाह ने माफी मांगने की मांग कर दी।
इससे पहले राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- RSS की विचारधारा देश के लिए खतरनाक है। इस पर सभापति जयदीप धनखड़ ने कहा- RSS देश के लिए काम करती है। इसमें अच्छे लोग जुड़े हैं। इस पर खड़गे ने कहा- RSS की विचारधारा मनुवादी है। राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने उनकी बात को राज्यसभा की कार्यवाही से हटाने की मांग की। धनखड़ ने उनकी मांग पर बयान को कार्यवाही से हटा दिया।
राहुल ने स्पीकर से कहा- आपको मोदीजी से झुककर हाथ नहीं मिलाना चाहिए
राहुल ने कहा, ‘मैंने आपसे (ओम बिरला) हाथ मिलाया तो आप सीधे खड़े रहे, जब मोदी जी ने आपसे हाथ मिलाया तो आपने झुककर हाथ मिलाया।’ स्पीकर ने कहा, ‘मेरी संस्कृति और संस्कार में सिखाया गया है कि जो हमसे बड़े हैं, उनसे झुक कर मिलो और जो छोटे हैं उनसे बराबरी से मिलो।’ राहुल गांधी, ‘स्पीकर सबसे बड़ा है, हम सबको स्पीकर से झुककर बात करनी चाहिए। आप इस हाउस के लीडर हैं। आपको किसी के सामने नहीं झुकना चाहिए।’ राहुल गांधी, ‘मैंने एक भाषण दिया है, जिस पर बार-बार बाधा उत्पन्न की गई। हम सब किसी चीज का खड़े होकर विरोध करते हैं तो वो सत्य है, अहिंसा है, साहस है।’
राहुल का NEET पर आरोप- इस एग्जाम को कमर्शियल बना दिया
राहुल गांधी ने कहा, ‘आपने हर व्यक्ति के लिए डर का पैकेज दिया। रोजगार तो आपने खत्म कर दिया। अब नया फैशन निकला है NEET। एक प्रोफेशनल स्कीम को आपने कमर्शियल स्कीम में तब्दील कर दिया। गरीब मेडिकल कॉलेज नहीं जा सकता। पूरा का पूरा एग्जाम अमीर बच्चों के लिए बनाया है। हजारों करोड़ रुपए बन रहे हैं और कमर्शियल पेपर आपने जो बना रखे हैं, 7 साल में 70 पेपर लीक हुए हैं। प्रेसिडेंट एड्रेस में न पेपर लीक की बात होगी न अग्निवीर की बात होगी। हम एक दिन के डिस्कशन की मांग की, सरकार ने बोला – नहीं, नहीं हो सकता।
स्पीकर, ‘आप विपक्ष के नेता हैं, मैं आपसे अपेक्षा करता हूं, सदन की गरिमा-मर्दाया बनी रहे, नियमों का पालन हो…आप शिव जी को बार-बार दिखा रहें, मुझे नहीं लगता ये सही है।’
देशभर में लागु तीन नए क्रिमिनल कानून, धारा 420 की जगह लगेगी ये धारा..



