छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, चपेट में आए कई कर्मचारी, मची अफरा-तफरी
भिलाई। Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के अंतर्गत आने वाले इस प्लांट के PBS-2 यूनिट में अचानक आग भड़क उठी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टर्बाइन में ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैल गई, जिसकी चपेट में कर्मचारी आ गए। हालांकि कई कर्मचारी पीछे के रास्ते से किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे।
Read More: फिर आई तबादला एक्सप्रेस, बदले गए कई थानों के प्रभारी, यहां देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग
Bhilai Steel Plant Fire: घटना में दो BSP कर्मचारी और तीन ठेका श्रमिकों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि एक कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया है। मौके पर आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जांच जारी है।
Advertisement




