बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल, 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग
पटना। Bihar Chunav 2nd Phase Voting: कल यानी 11 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग होनी है, जिसके लिए पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। इसके पहले 6 नवंबर को पहले चरण के मतदान हुए थे। जिसमें 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुए थे, जो अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है।
वहीं इसके दूसरे चरण में कुल 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जिसमें 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन 20 जिलों में पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गया, मधुबनी, सीतामढ़ी, रोहतास, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा कैमूर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका, किशनगंज, अररिया, सुपौल और शिवहर शामिल है।
Bihar Chunav 2nd Phase Voting: चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक़, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं। इसके साथ ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है और 11 नवंबर की रात तक सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है।




