छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
आय से अधिक संपत्ति मामले में ‘रमन सिंह’ दोषी करार, सुनाई गई 3 साल की कठोर कारावास की सजा
रायपुर। Raipur ACB Case: राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व सर्वेयर राकेश रमन सिंह को दोषी करार दिया गया है। विशेष न्यायालय, अंबिकापुर ने उन्हें 3-3 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर कुल 11,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
बता दें कि, यह मामला वर्ष 2007 में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी के घर पर छापेमारी की गई थी, जिसमें आय से अधिक संपत्ति के प्रमाण मिले। जांच में पाया गया कि, आरोपी की वैध आय 1.12 करोड़ रुपये थी, जबकि व्यय 3.22 करोड़ रुपये पाया गया।
Raipur ACB Case: वहीं इस प्रकार 2.09 करोड़ रुपये यानी लगभग 185% अधिक संपत्ति असमानुपातिक पाई गई। विशेष न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
यह भी देखें
Advertisement




