असम दौरे से लौटे डिप्टी सीएम अरुण साव, कहा- ‘असम में डबल इंजन की सरकार बनने वाली है’
रायपुर। Arun Saw Returns From Assam Tour: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव तीन दिवसीय असम दौरे से लौट चुके हैं। अरुण साव को लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा सीटों का प्रभार मिला है। दौरे में उन्होंने ढकुआखाना, लखीमपुर, तिनसुकिया और धेमाजी में पदाधिकारियों के साथ बैठके की और डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि, असम में 10 साल में डबल इंजन की सरकार ने काम किया है। इसके साथ ही कहा कि, राज्य सरकार ने असम की दशा और दिशा बदली है।
उन्होंने बताया कि, असम की जनता ने तय कर रखा है कि, असम में डबल इंजन सरकार बनने वाली है फिर से बीजेपी सरकार बनेगी। विपक्ष का कोई दल असम में नहीं दिखता है। असम में कांग्रेस के जीत के दावों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस बैकफुट में है कहीं मैदान में नहीं दिख रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 75 पार का दावा किया था। असम में भी यह दावा वैसा ही साबित होगा।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के राज्यसभा जाने की चर्चा को लेकर उन्होंने कहा कि, यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। जिसे चाहे भेजें पहले जिन्हें भेजा गया था उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए क्या किया कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए। वहीं नेता प्रतिपक्ष महंत के पत्र पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, बलरामपुर की घटना बड़ी दुर्भाग्यजनक है। सरकार इस मामले में गंभीरता से काम कर रही है।
Arun Saw Returns From Assam Tour: छत्तीसगढ़ में ब्लैक फॉरेस्ट अभियान को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, दो साल में डबल इंजन की सरकार ने नक्सल उन्मूलन के लिए काम किया। देश में और बस्तर में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। सरकार की योजनाओं का लाभ देने का काम हो रहा है। बस्तर के विकास के लिए अलग से रोड मैप बनाकर रखा है।




