[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

नए साल से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपए के अवैध मादक पदार्थ जलाकर किए नष्ट

जांजगीर चांपा। Destroyed Illegal Narcotics: नए साल को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन में आ गया है। लगातार अवैध मादक पदार्थ और नशे के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। वहीं ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाखों के अवैध मादक पदार्थ को नष्ट किया है।

दरअसल, जांजगीर में जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों से मादक पदार्थ जब्त किया गया था। जिसमें करीब 115 किलो 452 ग्राम गांजा, 35,833 नग नशीली टेबलेट और 616 नग नशीली सिरप शामिल थे। जिसे चांपा स्थित पीआईएल प्लांट की भट्ठी में जलाकर नष्ट किया गया।

Destroyed Illegal Narcotics: बताया गया कि, इस अवैध मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 61 लाख रुपये से अधिक बताई गई। जिसे प्रकरणों का निराकरण होने के बाद विधिवत नष्टीकरण किया गया। इस दौरान ASP उमेश कश्यप, आबकारी सहायक आयुक्त , पर्यावरण अधिकारी सहित अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई हुई।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close