इंडिगो में फ्लाइट्स रद्द होने के बाद अब रेलवे ने संभाली कमान, चलेंगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें
नई दिल्ली। Indigo Flights Delayed: देशभर में इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर तो इंडिगो की सारी डॉमेस्टिक उड़ान सेवाएं ठप हो गईं। इसकी वजह से तमाम हवाई अड्डों पर यात्री परेशान रहे। जिसे देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई। पश्चिम रेलवे ने साबरमती और दिल्ली जंक्शन के बीच विशेष किराए पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
उत्तर रेलवे CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय ने इंडिगो की उड़ान बाधित होने के बीच विशेष ट्रेनों का परिचालन किए जाने पर कहा कि, “हाल ही में बढ़ी हुई डिमांड को पूरा करने के लिए, उत्तर रेलवे ने कोच अटैचमेंट जैसे कई नए कदम उठाए हैं। जम्मू-दिल्ली राजधानी और डिब्रूगढ़ राजधानी में एक थर्ड AC कोच जोड़ा गया है। अमृतसर शताब्दी और चंडीगढ़ शताब्दी में भी एक AC चेयर कार कोच जोड़ा गया है। बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं जो मुख्य रूप से साबरमती, मुंबई, हावड़ा, पटना, दरभंगा, त्रिवेंद्रम से हैं। हमारी कोशिश है कि यात्रियों को असुविधा न हो। ”
Indigo Flights Delayed: देशभर में बड़ी संख्या में फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भारतीय रेल ने 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ दिए हैं। ये कोच देश के विभिन्न हिस्सों में 114 बढ़ी हुई ट्रिप्स के साथ चलने वाली ट्रेनों में लगाए गए हैं। मंत्रालय के अनुसार, वेस्टर्न रेलवे (WR) ने भी चार हाई डिमांड ट्रेनों में 3AC और 2AC कोच जोड़कर क्षमता बढ़ाई है। बताया गया कि यह बढ़ोतरी 6 दिसंबर यानी आज से प्रभावी होगी और पश्चिमी क्षेत्रों से राष्ट्रीय राजधानी की दिशा में बढ़ते यात्री दबाव को संभालने में मदद करेगी।
#WATCH | दिल्ली: उत्तर रेलवे CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय ने इंडिगो की उड़ान बाधित होने के बीच विशेष ट्रेनों का परिचालन किए जाने पर कहा, “…हाल ही में बढ़ी हुई डिमांड को पूरा करने के लिए, उत्तर रेलवे ने कोच अटैचमेंट जैसे कई नए कदम उठाए हैं। जम्मू-दिल्ली राजधानी और डिब्रूगढ़… pic.twitter.com/2uF3zrCuu6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 6, 2025




