Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

देश के प्रख्यात कवियों की मधुर आवाज से सजेगी शाम, होने जा रहा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन

रायपुर। Rashtriya Kavi Sammelan: छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज का 50वां वार्षिक अधिवेशन 18 जनवरी को राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाएगा। बूढ़ा तालाब स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के 22 जिलों से करीब 5,000 समाजजन शामिल होंगे। अधिवेशन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता को समर्पित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने बताया कि, समाज के पूर्वज करीब 400 वर्ष पहले छत्तीसगढ़ आए और यहां की संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली को अपनाकर छत्तीसगढ़िया बन गए। शिक्षा, स्वास्थ्य, जलसंरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में समाज ने उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें सम्मानपूर्वक “दाऊ” की उपाधि दी।

उन्होंने कहा कि, समाज का मूल उद्देश्य सामाजिक-सांस्कृतिक समरसता और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए कार्य करना है। इसी उद्देश्य के तहत इस वर्ष राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी समाजों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथियों में राज्य के प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

Rashtriya Kavi Sammelan: बता दें कि, इस कवि सम्मेलन में देवास के डॉ. शशिकांत यादव, मेरठ के डॉ. हरिओम पवार, बिहार के शंभु शिखर, प्रतापगढ़ के पार्थ नवीन सहित देश के जाने-माने कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम 18 जनवरी को शाम 6:30 बजे से आयोजित होगा।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close