[t4b-ticker]
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़हादसा

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक की मौके पर मौत

 

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में दो ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने दूसरे ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सड़क दुर्घटना सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-43 पर राधापुर बैरियर के पास सोमवार देर रात करीब 12 बजे हुई। एक ट्रक अंबिकापुर की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक सीतापुर की दिशा से तेज गति में साइड लेने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान दोनों ट्रक आमने-सामने आ गए और जोरदार टक्कर हो गई।

 

हादसे की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। डायल 112 की टीम ने मृतक चालक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीतापुर भिजवाया। वहीं, दूसरे ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि अत्यधिक तेज रफ्तार और साइड लेने में हुई चूक इस दर्दनाक हादसे की वजह बनी। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close