गड्ढे में गिरी शराब से लदी स्कॉर्पियो, लूटने के लिए लोगों में मची होड़, वायरल हुआ वीडियो
सीवान। Liquor Looting: बिहार के सीवान एक अजीबो-करीब मामला सामने आया है। जहां शराब से लदी एक स्कॉर्पियो पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। लेकिन इस हादसे ने लूट का रूप ले लिया। जैसे ही ग्रामीणों को गाड़ी में शराब होने की खबर मिली तो अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग शराब की बोतलें लेकर भागने लगे। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
दरअसल, मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकड़ी गांव के पास अवैध शराब से लदी एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि गाड़ी शराब से भरी हुई थी। जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरा मच गई और देखते ही देखते ही सभी ग्रामीण गाड़ी से शराब की बोलत लेकर भागने लगे।
Liquor Looting: मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो यूपी से सीवान आ रही थी। इस दौरान वाहन चालक पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा और इसी हड़बड़ में गाड़ी अनिंयत्रित होकर गड्डे में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया इसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू की।
https://x.com/utkarshs88/status/1967838759036260800




