Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुंद में बाइक से जा रहे लोगों को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

महासमुंद। जिले में तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, रायल ट्रेवल्स की यात्री बस सरायपाली से रायपुर जा रही थी, तभी नेशनल हाइवे 53 पर तुमगांव तिराहा के पास बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दो की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया।

इस हादसे की सूचना के बाद तुमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया। मृतकों में से एक की पहचान डॉ रामनाथ निषाद निवासी भाटापारा तुमगांव, एक घायल कृष्णा साहू भाटापारा के रुप में हुई है। वहीं एक मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है।

दूसरी ओर महासमुंद जिले में पिकअप वैन सिरपुर रोड में फूसेराडीह के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. पिकअप में सवार बारह लोग घायल हो गए. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव लाया गया है। घायलों में 7 महिला व 5 पुरुष शामिल हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close