Breaking news
Advertisement
crimeक्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, पहले प्रेमिका पर किया चाकू से हमला, फिर गला रेतकर ले ली खुद की जान

मुंबई। Murder After Breakup: प्रेम प्रसंग से जुड़े आए दिन कई तरह के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई के लालबाग से सामने आया है। जहां ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया और खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

दरअसल, यह पूरा मामला लालबाग के चिंचपोकली का है। सोनू बरई नाम के 24 वर्षीय युवक और मनीषा यादव नाम की युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। लेकिन काफी समय से दोनों के बीच रिश्ता खराब चल रहा था। सोनू को शक था की मनीषा किसी और बात करती है। इस वजह से ही मनीषा ने ब्रेकअप किया होगा।

घटना वाले दिन सोनू अपने घर निकलते वक्त रसोई से चाकू लेकर निकला और मनीषा को कॉल कर कहा कि वह उससे आखिरी बार मिलना चाहता है। लेकिन मनीषा नर्सिंग होम चली गई। जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। वहीं गुस्से में आकर सोनू ने मनीषा पर चाकू से हमला कर दिया और खुद का गला रेतकर आत्महत्या कर ली।

Murder After Breakup: वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने जब देखा तो दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े। इसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक सोनू की मौत हो चुकी थी। जबकि मनीषा गंभीर रूप से घायल हो जिसका इलाज चल रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close