[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

दोहरे हत्याकांड में प्रधान आरक्षक के परिवार को 20 लाख की सहायता, सीएम विष्णुदेव साय का मानवीय निर्णय

 

रायपुर : सूरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड में पीड़ित प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब के परिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री का यह निर्णय सरकार की संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता पीड़ित परिवार के लिए राहत और नई उम्मीद लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार हर मुश्किल घड़ी में आम नागरिकों के साथ खड़ी है और यह निर्णय सुशासन और संवेदना का प्रतीक है।

 

जायसवाल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल से समाज में न्याय और सहानुभूति की भावना और मजबूत होगी। सरकार का यह कदम न सिर्फ पीड़ित परिवार के लिए सहारा बनेगा, बल्कि राज्य के अन्य सुरक्षा कर्मियों के मनोबल को भी बढ़ावा देगा।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close