शहीद ASP आकाश राव गिरिपूंजे की हत्या करने वाले 4 नक्सलियों के खिलाफ SIA ने पेश किया चालान, ऐसे रची गई थी हत्या की साजिश
रायपुर। CG News: सुकमा में जून 2025 के IED ब्लास्ट में शहीद ASP आकाश राव गिरिपूंजे की हत्या के मामले में SIA ने चार नक्सलियों के खिलाफ दंतेवाड़ा NIA कोर्ट में चालान पेश किया है। यह साजिश जून में कोंटा एरिया कमेटी की बैठक में रची गई थी। इस हत्या में नक्सली कमांडर वेटटी मांगडू समेत नक्सली हितेश,माड़वी देवा,मडकम नन्दे,सोढ़ी जोगी,मडकम सुनिता,मडकम अंजू और पोड़ियम गंगे शामिल हुए थे।
वहीं नक्सली कमांडर मांगडू को पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने और ASP हत्या करने की जिम्मेदारी दी गई थी। SIA ने सोढ़ी गंगा,सोढ़ी देवा,मुचाकी लखमा,कुंजाम देवा के खिलाफ चालान पेश किया। जो नक्सली हमलों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की सख्ती दर्शाता है।
CG News: बता दें कि, 9 जून 2025 को सुकमा के कोंटा क्षेत्र में IED विस्फोट में ASP आकाश राव शहीद हो गए, जबकि DSP भानूप्रताप चंद्राकर और TI सोनल ग्वाला घायल हुए। आकाश राव 2013 बैच के PSC अधिकारी थे, जिन्हें गैलेंट्री अवॉर्ड मिला था।



