पीएम मोदी ने किया नक्सलवाद का जिक्र, कहा- ‘मोदी अपने आदिवासियों को बर्बाद होने के लिए नहीं छोड़ सकता’
रायपुर। PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे जहां उन्होंने राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन मेंन नक्सलवाद का जिक्र करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त हो रहा है और यह सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है। आप ने 2014 में हमे मौका दिया तो हमने भारत को नक्सल मुक्त करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि, मोदी अपने आदिवासियों को बर्बाद होने के लिए नहीं छोड़ सकता। अपने माता बहनों,को रोते बिलखते नहीं छोड़ सकता।
पीएम मोदी ने कहा कि, 11 साल पहले लगभग 125 जिले नक्सली प्रभावित जिले में गिनती आते थे। लेकिन अब देश भर में तीन जिले ही नक्सली प्रभावित बचा है। कुछ दिन पहले कांकेर,सहित कई जिलों में हथियार छोड़ संविधान का रास्ता चुन रहे हैं। बीजापुर के चिकापली गांव में सात दशकों के पद पहली बार लाइन पहुंच रहे है।
PM Modi News: आतंक का गढ़ कहा जाता था आज वह विकास पहुंच रहा है जहां कभी लाल झंडा लहराया करते थे आज वह हमारे तिरंगा लहराया जा रहा हैं। ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जिसे आज प्राप्त कर सके। ये मोदी की गारंटी है। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाएंगे देश को आगे बढ़ाएंगे।




