[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

शराब दुकान में खूनी विवाद, साले ने जीजा को घोंप दी कैंची, इस बात को लेकर था नाराज

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime News: रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। गंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही रिश्ते के जीजा पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार,प्रार्थिया सुमित्रा दीप ने थाना गंज में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति रवि दीप, अपने परिचित गौरव सोना के साथ गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान के पास मौजूद थे। तभी आरोपी बाबू मराठी, जो रिश्ते में साला लगता है, अपने साथी आयुष गुप्ता के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले रवि दीप द्वारा आरोपी की मां के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिससे आरोपी पहले से ही आक्रोशित था। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बाबू मराठी ने कैंची से रवि दीप पर हमला कर दिया।

Raipur Crime News: बता दें कि, हमले में रवि दीप को सीने और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद गौरव सोना ने बीच-बचाव कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close