Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

जनवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, नहीं होगा कोई भी कामकाज, घर से निकलने से पहले देखें छु्ट्टियों की लिस्ट

 Bank Holiday In January : नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। नया साल अपने साथ कई नई उम्मीदों और नए कामों को लेकर भी आता है। वहीं हर महीने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हर साल यह कैलेंडर जारी करता है, जिसमें सालभर में बैंक बंद रहने वाले दिनों की पूरी जानकारी दी जाती है। ऐसे में जनवरी महीने में बैंक कितने दिन बंद रहने वाले हैं इसके लिए RBI ने लिस्ट जारी की है। 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 10 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। जिसे देखकर आप अपने बैंकिंग काम की योजना बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस महीने कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

इस दिन बंद रहेंगे बैंक

3 जनवरी 2026 – हजरत अली का जन्मदिन, लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।
4 जनवरी 2026 – रविवार
10 जनवरी 2026 – महीना का दूसरा शनिवार है
11 जनवरी 2026 – रविवार
12 जनवरी 2026 – स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन,कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे
14 जनवरी 2026 – मकर संक्रांति/माघ बिहू, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
15 जनवरी 2026 – उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघे संक्रांति/मकर संक्रांति के कारण बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा में बैंक बंद
16 जनवरी 2026 – तिरुवल्लुवर दिवस, चेन्नई में बैंकों की छुट्टी
17 जनवरी 2026 – उझावर थिरुनाल के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे
18 जनवरी 2026 – रविवार
23 जनवरी 2026 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन/सरस्वती पूजा (श्री पंचमी)/वीर सुरेंद्रसाई जयंती/बसंत
24 जनवरी 2026 – महीने के चौथे शनिवार
25 जनवरी 2026 – रविवार
26 जनवरी 2026 – गणतंत्र दिवस की वजह से देश के लगभग सभी शहरों के बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday In January : बता दें कि,बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग (UPI, IMPS, NEFT, RTGS) और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close