SIR के मुद्दे पर सदन में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव, नारेबाजी करते हुए किया वॉकआउट
रायपुर। Chhattisgarh Vidhan Sabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) का मुद्दा जोरदार तरीके से गूंजा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस विषय पर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 19 लाख 13 हजार 450 लोग “लापता” हैं, जिनके नाम सूची से काट दिए गए हैं।
महंत ने कहा कि जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है और न ही उनके खिलाफ कोई आधिकारिक रिपोर्ट या जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन गायब लोगों को लेकर न पुलिस गंभीर है और न ही सरकार। इस मुद्दे पर सदन में विस्तृत चर्चा की मांग की गई।
वहीं, SIR को लेकर विधानसभा में भारी हंगामा भी देखने को मिला। विपक्ष द्वारा लाया गया स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया, जिसके बाद विपक्षी विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष का आरोप है कि SIR के जरिए प्रदेश के लाखों लोगों के नाम सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है।
Chhattisgarh Vidhan Sabha: आसंदी की ओर से कहा गया कि SIR को लेकर नेता प्रतिपक्ष समेत 35 सदस्यों की ओर से सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन इस विषय पर चर्चा की अनुमति नहीं दी गई, जिसके चलते सदन का माहौल गरमा गया।
यह भी देखें




