[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नाइट क्लब पार्टी में युवाओं को शराब पिलाते नजर आए इंफ्लुएंसर, नियमों की उड़ी धज्जियां, देखें वीडियो

रायपुर। Raipur Night Club Party : राजधानी रायपुर में एक नाइट क्लब से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पियानो प्रोजेक्ट क्लब का है, जहां नियम-कानूनों की खुलकर धज्जियां उड़ती नजर आईं। मामला मंदिरहसौद थाना क्षेत्र का है।

Read More: मान्यता पत्रकारों के लिए मिलेगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, सरकार ने किया बड़ा ऐलान 

जानकारी के अनुसार, क्लब में आयोजित एक इवेंट के दौरान मुंबई से बुलाए गए थे। जहां इंफ्लुएंसर्स और टीवी एक्टर्स मेहमानों को खुद अपने हाथों से शराब परोसते दिखाई दिए। वायरल वीडियो में श्रेया कालरा और ऋषभ जायसवाल लोगों को ड्रिंक्स सर्व करते नजर आ रहे हैं। लेट नाइट पार्टी की शिकायत मिलने पर रात 12.30 बजे पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंचकर और पार्टी रुकवाई गई।

Read More: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी को लेकर कही थी ये बड़ी बात 

Raipur Night Club Party : बता दें कि, इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि,इलाके में लेट नाइट पार्टियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ रही है। प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। कहा गया कि, जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो क्लब प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close