big breakingछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
आम लोगो की शिकायत पर महापौर ने की कार्यवाही,बूढ़ा तालाब चौपाटी में लगे फ़ूड स्टॉल हुआ सील

रायपुर/प्रविंस मनहर/हिमांशु पटेल – राजधानी का प्रमुख पर्यटन स्थल बूढ़ा तालाब एक बार फिर सुर्खियों में है।रविवार को महापौर मीनल चौबे अचानक बूढ़ा तालाब स्थित चौपाटी के निरीक्षण के लिए पहुंचीं। यह चौपाटी निर्माण के समय से ही विवादों में रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से तैयार किए गए इस चौपाटी परिसर का स्थानीय लोगों और पास स्थित कन्या स्कूल ने शुरुआत से ही विरोध किया था। निरीक्षण के दौरान महापौर मीनल चौबे ने पाया कि बिना पार्किंग सुविधा के खोले गए कुछ स्टॉल से पूरे इलाके में अव्यवस्था और गंदगी फैल रही है। उन्होंने मौके पर ही निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए इन स्टॉल्स को सील करवाया। महापौर ने निगम जोन कमिश्नर और पर्यटन विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई।
Advertisement




