Breaking news
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

गरियाबंद हिंसा मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, सुरक्षा के लिए गांव में 15 सौ जवान तैनात, SP ने की शांति बनाने की अपील

गरियाबंद। Gariyaband Violence Update: गरियाबंद जिले के दूतकैया गांव में ग्रामीणों के साथ हुई मारपीट और हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ खान, सलीम खान और इमरान सिद्दिकी के रूप में हुई है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गांव में 1500 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते गांव का माहौल अब पूरी तरह शांत और सामान्य बताया जा रहा है।

घटना में घायल हुए दोनों पक्षों के ग्रामीणों के साथ-साथ एक पुलिस जवान का भी इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार ग्रामीणों से चर्चा कर रही है। अधिकारियों द्वारा लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की जा रही है।

Gariyaband Violence Update: इस पूरे मामले पर गरियाबंद एसपी वेदव्रता सिरमौर ने कहा कि, फिलहाल स्थिति अब नियंत्रण में है और गांव में शांति बनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने सभी ग्रामीणों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close