रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के गेट में मिली नवजात शिशु की लाश, मचा हड़कंप

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी गेट में एक नवजात शिशु का शव पॉलीथिन में मिला। सुबह-सुबह अस्पताल परिसर में यह नज़ारा देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नवजात को फेंक दिया गया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर नवजात की जांच की, लेकिन तब तक शिशु की मौत हो चुकी थी।
वहीं डॉक्टरों ने मामले की जानकारी मौदहापारा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पॉलीथिन को जब्त किया और शव को मरचुरी भेज दिया गया।फिलहाल पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसने नवजात को अस्पताल गेट के पास छोड़ा।
Raipur News: इस दिल दहला देने वाली घटना से अस्पताल परिसर और इलाके में सनसनी फैल गई है।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि नवजात को जिंदा फेंका गया था या मृत अवस्था में छोड़ा गया।इस अमानवीय घटना ने एक बार फिर समाज में संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।





