रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रमेन डेका ने किया ध्वजारोहण, अधिकारी-कर्माचारियों को पुलिस वीरता पदक से किया सम्मानित
रायपुर। Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रमेन डेका ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। परेड निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव विकास शील और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने 25 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को वीरता पदक से सम्मानित किया। आईपीएस सुनील शर्मा,निरीक्षक संदीप कुमार मांडले ,आरक्षक मडकम देवा,मड़कम पांडू, मडकम हड़मा, बारसे हूंगा, रोशन गुप्ता,सहायक उप निरीक्षक शहीद रामू राम नाग की धर्मपत्नी लक्ष्मी नाग, शहीद कुंजाम जोगा की धर्मपत्नी कुंजाम देवे, शहीद वंजाम भीमां की धर्मपत्नी वन्जाम सोमडी, ASI सूरज कुमार मरकाम, प्रधान आरक्षक माडवी सन्नू, कंपनी कमांड करोड़ सिंह और आरक्षक पुरुषोत्तम देवांगन सम्मानित हुए।
Republic Day 2026: बता दें कि, केंद्रीय गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार जेल विभाग के महानिदेशक हिमांशु गुप्ता को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
सराहनीय सेवा पदक में
ध्रुव गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक
प्रशांत ठाकुर – उप पुलिस महानिरीक्षक
श्वेता राजमणि – सेनानी 19 वी वाहिनी
रवि कुमार कुर्रे- पुलिस अधीक्षक कोरिया
रोहित कुमार झा सहायक पुलिस महानिरीक्षक
कौशल्या भट्ट – निरीक्षक
कमलेश कुमार मिश्रा – निरीक्षक
डाल सिंह नामवेद – प्लाटून कमांडर 13 वाहिनी
दिलीप कुमार सिन्हा – कंपनी कमांडर 15 वाहिनी
सुशील कुमार बरुआ – सहायक प्लाटून कमांडर
राज्य वीरता पुरस्कार से छत्तीसगढ़ के चार बच्चों को किया गया सम्मानित
आर्यन खेश, रायगढ़
राकेश मिंज, रायगढ़
आशु देवांगन,धमतरी
मेहुल देवांगन, धमतरी




