Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, शटर के पीछे चल रही थी खरीदी-बिक्री, 3 दुकानदार समेत 6 गिरफ्तार

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में देर रात तक बाद दुकानें खुली रखने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन पुलिस ने रात्रि निरीक्षण के दौरान कार्रवाई करते हुए 3 दुकानदारों और 3 खरीददारों पर कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दुकानदार निर्धारित समय के बाद शटर आधा गिराकर चोरी-छिपे सामान बेच रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दुकानों से खरीदारी कर रहे ग्राहकों को भी पकड़ा गया।

Raipur News: पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में कानून व्यवस्था और निर्धारित समय का पालन सुनिश्चित करने के लिए रात्रि गश्त और निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close