Happy Teacher’s Day: आज राज्यपाल सम्मान से सम्मानित होंगे प्रदेश के 64 शिक्षक, राज्यपाल देंगे विशेष सम्मान
रायपुर। Happy Teacher’s Day: आज 5 सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर राजभवन में समारोह आयोजित किया गया है, जहां राज्यपाल उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए चुने गए 64 शिक्षकों को विशेष सम्मान देंगे। ये शिक्षक प्रदेश भर से चुने गए हैं और उन्हें राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2024-25 से सम्मानित किया जाएगा।
बता दें कि, इन शिक्षकों का चयन उनके नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए किया गया है। समारोह में राज्यपाल द्वारा चयनित शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा और उन्हें पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
Happy Teacher’s Day: स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, यह पुरस्कार उन शिक्षकों को समर्पित है, जिन्होंने न सिर्फ शैक्षणिक स्तर को ऊंचा किया, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।




