[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़देशधर्मपॉलिटिक्सबड़ी खबररायपुर

CM भूपेश बघेल की सीएम बनने की भविष्यवाणी करने वाले महाराज क्रोधित, बोले- शराब से लाखों घर बर्बाद, ऐसे राजस्व का क्या फायदा…!

रायपुर। संत रितेश्वर महाराज (Riteshwar Maharaj) छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहाँ आज वह राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान रितेश्वर महाराज ने मीडिया से बातचीत की. जिसमे उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उसके बाद वह कटघोरा के लिए रवाना हो गए. सद्गुरु रितेश्वर महाराज श्री नारायण आश्रम, डुड़गा रोड ,कटघोरा में भक्तों से आज मुलाकात करेंगे.

संत रितेश्वर महाराज वो हैं, जिन्होंने भूपेश बघेल को सीएम बनने की भविष्यवाणी की थी. रितेश्वर महाराज ने चुनाव के एक साल पहले ही इस बात की भविष्यवाणी की थी कि अगले चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी और संभवत: भूपेश बघेल ही छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे. साथ ही बता दें कि सीएम भूपेश बघेल सीएम बनने के बाद रितेश्वर महाराज से आशीर्वाद लेने भी पहुंचे हुए थे.

प्रदेश में शराबबंदी नहीं होने पर महाराज क्रोधित

शराबबंदी पर रितेश्वर महाराज आज क्रोधित नजर आए. रितेश्वर महाराज ने कहा कि सरकार को इस पर विचार करना चाहिए कि शराब से लाखों घर बर्बाद होते हैं तो उससे प्राप्त होने वाले राजस्व और विकास से क्या फायदा.

रितेश्वर महाराज ने कहा कि कभी यहां शराबबंदी के लिए कहा गया था तो उस समय भी शराबबंदी नहीं हो पाई, फिर कहा गया कि हम शराबबंदी करेंगे। अभी जहां तक मेरी जानकारी है कि प्रदेश में अभी शराबबंदी नहीं हो पाया है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार कहती है कि शराबबंदी से हमारा आमदनी रुक जाएगा, हमें गवर्नमेंट चलाना है, अगर रेवेन्यू रुकेगी तो हम लोगों का विकास कैसे करेंगे। अब मानवीय संवेदना के अनुसार जरूर सरकार को यह सोचना चाहिए की एक शराब पीने से हजारों-लाखों घर बर्बाद होते हैं. लोग मरीज बनते हैं, हजारों पति पत्नी और बच्चों के जीवन खराब हो जाते हैं तो ऐसे विकास की क्या जरूरत कि हम उससे से पैसे कमाए और वह पैसे फिर उनके विकास में लगा दे फिर उनको 2000 हजार अनुदान दे दें देखिए मैं गरीबों को 2000 रूपए अनुदान देता हूं. महाराज ने कहा, 2000 का तो 1 दिन में शराब पी जाते हैं कई लोग, शराब बंद करना किसी सरकार की बात नहीं है. कौन सी ऐसी सरकार है जिसमें शराब बंद कर दीया. कहीं ना कहीं यह संगठन की सिस्टम की खामी है. सिस्टम की खामियों में सभी दल जब एक साथ नहीं आते तब तक आरोप तो लगाते रहेंगे…..

इसके साथ ही रितेश्वर महाराज ने कहा कि मुझे एक संत कहा जाता है फिर भी मैं भारत के पहले नागरिक हूं. उसके बाद साधु हूं तो एक नागरिक के रूप में मैंने भी अपना मत किसी एक गवर्नमेंट को दिया है 5 साल पहले, फिर दूंगा। हम सब मिलकर प्रयास करें अगर शराब जहर है तो उसके खिलाफ वोटिंग करें। जो भी सरकार आएगी उसके प्राथमिकता होगी कि शराब उसे हटाना होगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close