[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट के बीच चोरों ने बदला टारगेट, गैस डिलीवरी वैन से चुरा ले गए 27 सिलेंडर, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई। LPG Cylinder Theft: देशभर में एलपीजी गैज सिलेंडर की किल्लत की समस्या देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी चोरी की ऐसी अनोखी वारदात सामने आई है जिसे सुनकर आप भी अपनी सिर पकड़ लेंगे। दरअसल, कांदिवली वेस्ट के चारकोप इलाके में सड़क किनारे खड़े एक डिलीवरी टेंपो से चोरों ने आधी रात गैस डिलीवरी वैन से करीब 27 सिलेंडर चुरा ले गए। सुबह जब ड्राइव पर मौके पर पहुंचा तो नजारा देख उसके होश उड़ गए।

Read More: प्रदेश में पेट्रोलियम, गैस और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, नहीं है कोई कमी, सीएम ने लोगों से की अफवाहों से दूर रहने की अपील 

जानकारी के अनुसार, घटना 25 और 26 मार्च की दरम्यानी रात की है। नंदकुमार रामराज सोनी (35),जो पिछले 7 सालों से श्रीजी गैस एजेंसी में काम करता है। उसने 25 मार्च की रात को टैंपो चारकोप इलाके में खड़ा किया था, जिसमें डिलीवरी के लिए सिलेंडर रखे हुए थे। जब अगले दिन 26 मार्च को उसने देखा की टेंपो की खिड़की का कांच और ताला टूटा हुआ था। जिसके बाद उसने चांज की तो पता चला की अंदर रखे 27 सिलेंडर गायब है। उसने साथियों से पूछताछ की तो कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

Read More: सख्ती के बावजूद नहीं थम रहा हथियारों का प्रदर्शन, धार्मिक जुलूस में खुलेआम लहराए हथियार, देखें वीडियो 

LPG Cylinder Theft:  वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज की और कहा कि, अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। चोरी हुए माल की कुल कीमत लगभग 15,500 रुपये आंकी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं, आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज भी खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close